Tuesday, 21 May 2019

रोनित रॉय और सोमा घोष के हाथो परमेश पॉल की 'द सेक्रेड नंदी' प्रदर्शनी का अनावरण

प्रसिद्ध अभिनेता रोनित रॉय और प्रसिद्ध गायिका पद्मश्री डॉ. सोमा घोष ने कलाकार परमेश पॉल की नई कलाकृति 'द सेक्रेड नंदी' का अनावरण किया। परमेशपॉल की यह नई कलाकृती की प्रदर्शनी जहाँगीर आर्ट गैलरी में आयोजित की गई है। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. अनिल काशी मुरारका, कलाकारपृथ्वी सोनी, गौतम पाटोले, अनन्या बनर्जी, समीर मंडल, गौतम मुखर्जी, विश्वा साहनी, अमीषा मेहता और संजुक्ता बरीक उपस्थित थे।

कलाकार परमेश पॉल के आध्यात्मिकता का सफर उनके बचपन से ही शुरू हुआ। तब से आध्यात्मिकता का अभ्यास ही उनके लिये उनकी चित्रकारी रही हैं।
परमेश पाॅल की हर एक कलाकृति की गहराई में मग्न होकर आपको जीवन की मधुर लय का अनुभव होगा जिसके वजह से आप संपूर्ण सृष्टि से एक अलग हीभावना के साथ जुड़ जायेंगे। 

परमेश पॉल के कलात्मक जीवन का सफर पश्चिम बंगाल के छोटे से गाव नादिया से शुरू हुआ। शुरूआती स्कूली दिन कला से भरे थे। कुम्हार के घर जन्मेपरमेश पॉल ने अपने इस कला को साथी बनाया। परमेश पॉल ने आगे कहा, "मैं एक कलाकार हूं जो अपने प्रयासों से आगे आया हूँ । मैंने अपने परिवार के साथइस यात्रा की शुरुआत की थी। हम देवी-देवताओं की सुंदर मूर्तियां बनाते थे, लेकिन इस्कॉन की वास्तविकता मुझे रंगकर्म में ले गई, और इसलिए शायद मेरीचित्रकारी आध्यात्मिकता और प्रकृति का एहसास कराती है। इनमें से प्रत्येक चित्रकारी की प्रतिया भारत के विभिन्न हिस्सों की यात्रा से प्रेरित है, मेरी हर कलाकृतीजो मैने देखा और अनुभव किया उस पर आधारित है।"

परमेश पॉल कहते है," मैं अपनी  कला के प्रति पहले से ही इमानदार रहा हूँ। जो मुझे सही लगा मैने उसे कैनवास पर उतारा। मंदिरों से आती  सुमधुर भजन औरसंगीत की आवाजें सुनकर मेरा बचपन बीता। निसर्ग से जुड़ा आकर्षण और पवित्र नंदी, देवी-देवताओं के भव्य वाहन का चित्र कैनवास पर उतारना ही मेरे मायनेमें उनकी पूजा के बराबर है। " 

परमेश पॉल कि चित्रकारी में महान हिंदू आध्यात्मिक कथाओं का स्पर्श होने की वजह से उनकी हर एक चित्रकारी में एक अस्थिर ऊर्जा हैं , इसकी वजह से नंदीकी चमक और पवित्रता दोनों भौतिक और शारीरिक रूप से वैभवशाली दिखाई देती हैं। "जब मेरी कला के प्रशंसक  प्रशंसा करते हैं और मेरे काम के बारे मेंमुझसे बात करने के लिए आगे आते हैं, तो मुझे लगता हैं कि मैं अपने जीवन की यात्रा को एक पूर्ण कलाकार के रूप में पूरा कर रहा हूं।"

6  मई से 12  मई  2019 तक जहांगीर आर्ट गॅलरी (क्रमांक-4) अन्य कलाप्रेमीयों-के लिये ये प्रदर्शनी खुली रहेगी।


आपकी आत्मा को छू लेगा अधूरे अधूरे : शक्ति अरोड़ा


जल्द रिलीज़‌ किए जानेवाले बेहद सुरीले गाने अधूरे अधूरे की शूटिंग आज मुम्बई के मालाड स्थित अथर्व कॉलेज में की गयी। इस बेहद अलग तरह के गाने में छोटे पर्दे का जाना-माना नाम शक्ति अरोड़ा और जानी-मानी मॉडल चांदनी शर्मा नज़र आएंगी। इस वीडियो को डायरेक्ट किया है अभिनेता से निर्देशक बने अस्लम खान ने जो नई पड़ोसन, वेलकम बैक, कांटें जैसे कई फ़िल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं। इस गाने को गाया है संगीतकार श्री. डी. ने ,जिन्होने इस गाने की  रचना भी की है । ये एक प्रेमी जोडे की कहानी है जो लिविंग रिलेशनशिप में रहता है, मगर अपने-अपने अहंभाव के चलते दोनों एक-दूसरे से अलग हो जाते हैं। दोनों को जल्द ही इस बात का एहसास हो जाता है कि उनका अधुरापन उनको पुरा करता हैं। 
Singer Shree D, Director Aslam Khan, Chandini Sharma & Shakti Arora
 at the song shoot of Adhure Adhure

निर्देशक अस्लम खान कहते हैं, "अगर आप इस म्यूज़िक वीडियो को देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि ये एक फ़िल्म की तरह है, चार मिनट लम्बी फ़िल्म। इसमें एक शुरुआत है, एक मध्यबिंदू है और एक मुकम्मल अंत है, जिसमें एक अधूरेपन‌ का एहसास भी है। इसमें एक उम्दा कहानी है, मगर एक अधूरे अंत के साथ।" शक्ति अरोड़ा और चांदनी शर्मा के साथ काम करने के अपने अनुभवों को साझा करते हुए अस्लम खान ने कहा कि दोनों ने वीडियो में बेहतरीन काम किया है। अस्लम खान ने कहा, "इस गाने में शक्ति अरोड़ा और चांदनी शर्मा जैसे कलाकारों की ही ज़रूरत थी। दोनों ने वीडियो में उम्दा अभिनय किया है। मेरे लिए दोनों के साथ काम करना एक बढ़िया अनुभव रहा।"

'मेरी आशिक़ी तुमसे ही' और 'सिलसिला बदलते रिश्तों' का जैसे धारावाहिक में काम कर घर घर अपनी पहचान बना चुके शक्ति अरोड़ा ने कहा कि पहले उन्हें लगा था कि ये किसी भी अन्य गाने की तरह एक आम गाना होगा। उन्होंने कहा, "जब मैंने इस गाने को बार बार, लगातार सुना तो मुझे इस बात का एहसास हुआ कि इस गाने की बात ही कुछ और है और ये सीधे दिल को छूता है। ये एक सूफ़ी किस्म का, फ़ील गुड और लॉन्ग ड्राइव में सुना जानेवाला गाना है।" चांदनी शर्मा भी शक्ति अरोड़ा से इत्तेफ़ाक रखते हुए कहती हैं, "ये आत्मा को छूनेवाला गाना है! इसे सुनने‌ के बाद आप इससे ख़ुद को बेहद जुड़ा हुआ पाएंगे। इस गाने में एक किस्म की मासूमियत है, मगर ये गाना बचकाना किस्म का नहीं है।"

अधूरे अधूरे के ज़रिए अस्लम खान ने 25वीं बार निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा है। जब उनसे पूछा गया कि कैमरे के पीछे और आगे काम करने में उन्हें क्या फ़र्क महसूस हुआ तो उन्होंने कहा, "दोनों तरह से काम करने का अपना ही मज़ा है, मगर दोनों में ख़ासा फ़र्क है। ये मैंने इसलिए महसूस किया क्योंकि अब मैं कैमरे के पीछे काम कर रहा हूं। मैं एक अभिनेता भी रह चुका हूं और इसलिए मुझे पता है एक निर्देशक को कौन-सी छोटी बातों का ख़्याल रखना चाहिए।"


आख़िर में अस्लम खान ने कहा, " एक कहावत है कि 'अंत भला तो सब भला'। मुझे इस बात की ख़ुशी है मैं जिस तरह का गाना चाहता था, ये गाना ठीक उसी तरह का एक बेहतरीन गाना बना है।

Monday, 20 May 2019

Sushant Divgikar aka Rani Ko-He-Nur launches Love Is Love, India's first Pride Anthem


Sushant Divgikar, former Mr. Gay India 2014, features in a single "Love is Love", a pride anthem by Swedish artiste Petter Wallenberg, founder of international LGBTQIA organization Rainbow Riots

'Love is Love’, features India’s first openly gay celebrity and drag queen, Sushant Divgikar. ”Love is Love” is India’s first Pride anthem, a mix of classic Western dance music with both English and Hindi lyrics.  Divgikar, former Bigg Boss contestant will be out on iTunes, Spotify and all major digital platforms worldwide on April 2nd.

“The single ‘Love is Love’ speaks about equal love, about being true to one’s authentic self,” Sushant Divgikar said. 

Model, VJ, reality show participant, actor, singer, and now drag queen—Sushant Divgikar wears many hats. The 27-year-old, hailing from Mumbai, debuted as a drag queen in Delhi in September.

“This track is very close to my heart and spreads the message that love always wins. This is a great time for this anthem to be introduced to the world and a new India that finally allows people to love freely and without fear.” added the former "Bigg Boss" contestant.

After scrapping of Section 377, India is slowly moving into a space of acceptance and inclusion, making all love legal. Sushant Divgikar as an LGBTQIA flag-bearer has showcased himself with belief. Sushant Divgikar has found himself a place internationally with, Rani-Ko-He-Nur his drag avatar.

This outstanding participant in a music reality show 'Sa Re Ga Ma Pa,' has been a passionate singer since he was a 16-year-old.. His hard-work has led him to showcase his talent on television. Sushant started out with ads, progressed to TV shows, and gradually ventured into singing in both male and female voices.

He made this journey because of his honesty to himself. In an interview Sushant said, “I did face some challenges, given my orientation. I have done TV shows where people have not been friendly. But there are also those who don’t give a damn as long as the work is getting done. I was lucky to have these people supporting me”.

Thursday, 16 May 2019

JOSH Foundation is proud to be associated with CWAT, a social business ecosystem that will
generate continuous and sustained funds and promote business for NGOs in India.

Seen in the pictures, at the concept launch of CWAT at Hard Rock Cafe, Andheri, are ENT Specialist Dr.Jayant Gandhi, Audiologist-Speech Therapist Devangi Dalal, Jagrat Desai and Varun Udeshi.

Wednesday, 15 May 2019

शिक्षाविद् रोहित शर्मा ने किया लंच ऐंड लर्न कॉन्फ्रेंस का आयोजन

 द यूनिवर्सिटी ऑफ़ द वेस्ट ऑफ़ इंग्लैंड के लिए स्टूडेंट आउटरीच प्रोग्राम।

शिक्षाविद् रोहित शर्मा ने मुम्बई के अंधेरी (पूर्व) स्थित ललित होटल में लंच ऐंड लर्न कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया । इस आयोजन में द यूनिवर्सिटी ऑफ़ द वेस्ट ऑफ़ इंग्लैंड ( UWE) के प्रतिनिधियों नेहिस्सा लिया और ऑनलाइन कोर्सेस की उपलब्धता, यूनाइटेड किंगडम में पढ़ने और यूनाइटेड किंगडम में मास्टर्स प्रोग्राम के साथ वर्क प्लेसमेंट और वहां अप्लाई करने के बारे में और अधिकजानकारी दी।

द यूनिवर्सिटी ऑफ़ द वेस्ट इंग्लैंड के बिज़नेस डेवलेपमेंट ऑफ़िसर और कंसल्टेंट रोहित शर्मा ने आगे कहा, "हम जिस तरह से सोचते और काम करते हैं, उसमें बदलाव लाने के लिए इस कॉन्फ्रेंस काआयोजन किया गया है। इसके अलावा इस आयोजन का मकसद ये भी है कि हम अपनी क्षमता में निरंतर सुधार ला सकें ताक़ि तमाम लोगों की अच्छी तरह से मदद हो सके और हम अपने उद्देश्योंको प्राप्त कर सकें। हम बाज़ार में हो रहे बदलाव के प्रति भी सजग हैं और हम इस बदलावों को लेकर संवेदनशील भी हैं। मुझे लगता है कि हमने अब तक जो मुकाम हासिल किया है, उसे लेकर हमसबको गर्व महसूस करना चाहिए और हम जिस दिशा में जा रहे हैं, उस बात की भी हमें बेहद ख़ुशी होनी चाहिए।" उन्होंने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में काम करने के इतिहास का भी प्रदर्शन किया। शोध मेंसक्षम होना, कस्टमर सेवा, स्ट्रैटिजिक प्लानिंग और मार्केटिंग स्ट्रैटीजी उनकी ख़ूबियां हैं। रोहित शर्मा ने आगे कहा, "हम इसी तरह से विकास करते रहेंगे, ख़ुद को हालात के हिसाब से ढालते रहेंगे,बढ़-चढ़कर काम करते रहेंगे और इसी तरह से प्रतिसाद देते रहेंगे।"

पूरे कॉन्फ्रेंस के दौरान छात्र ध्यानमग्न होकर तमाम बातों को सुनते रहे, और इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और UWE (ब्रिस्टल) के भविष्य को और सुनहरा बनाने में मदद की। रोहित शर्मा ने जाते-जाते कहा, "भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़नेवाली अर्थव्यवस्था में से एक है। सही मायनों में एक ग्लोबलाइज़्ड दुनिया के ज़रिए ही इंग्लैंड के विश्वविद्यालयों में भारतीय छात्रों की भागीदारी बढ़सकती है।"